Publish Date: Thu, 09 Jan 2020 (10:46 IST)
Updated Date: Thu, 09 Jan 2020 (10:57 IST)
कार्तिक आर्यन धीरे-धीरे बॉलीवुड में सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'पति पत्नी और वो' रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही है।
कार्तिक आर्यन लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं, जिससे उनके फैंस की संख्या में बहुत इजाफा हुआ है, उनके फैंस में व्यस्क से लेकर युवा और बच्चे बड़ी तादात में है।
स्टार बनने के बाद भी कार्तिक आर्यन ने अपनी सादगी नहीं छोड़ी है। उनकी सादगी इसी बात से पता चलती है की वे कई बार अपनी पसंदीदा बाइक से सवारी करते है और हाल ही में एक निर्माता के ऑफिस अपनी कार में नहीं बल्कि ऑटो से पहुंचे थे।
इस दौरान कार्तिक ने ब्लू और व्हाइट कलर की स्ट्राइप वाली स्वेटशर्ट और ब्लू कलर की डेनिम पहनी हुई थी। यहां वो फैंस से भी मिले। अब कार्तिक की फिल्म 'लव आजकल 2' रिलीज होने को तैयार है। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।