Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यूनाइटेड किंगडम के मशहूर ऐतिहासिक लोकेशन्स पर शूट हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन

फिल्म को दुनिया भर में कई आइकोनिक और खूबसूरत जगहों पर फिल्माया गया है

हमें फॉलो करें यूनाइटेड किंगडम के मशहूर ऐतिहासिक लोकेशन्स पर शूट हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024 (17:03 IST)
Film Chandu Champion: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म 'चंदू चैंपियन' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान ने संयुक्त रूप से निर्मित किया है।
 
हाल में इस फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है जिसे दुनिया भर में कई आइकोनिक और खूबसूरत जगहों पर फिल्माया गया है। इन्हीं जगहों में यूनाइटेड किंगडम यानी यूके भी शुमार है जिसके आकर्षक लोकेशन को फिल्म में दिखाया गया है।
 
webdunia
चंदू चैंपियन में दर्शकों को यूनाइटेड किंगडम के विभिन्न खूबसूरत लोकेशन्स देखने को मिलेंगे। फिल्म ने लंदन एक्वेटिक्स सेंटर जैसे अलग अलग जगहों की सुंदरता को कैद किया गया है। यह वह जगह है जहां 2012 ओलंपिक स्विमिंग इवेंट हुआ था और फिल्म में स्विमिंग सीक्वेंस को यहां शूट किया गया है। 
 
इसके बाद केव गार्डन है: रॉयल बोटेनिक गार्डन, जहां फेमस रानी चार्लोट, एक मशहूर ऐतिहासिक ड्रामा की शूटिंग हुई थी, और सायन पार्क, एक ऐतिहासिक पुरानी कुलीन संपत्ति और लंदन के आखिरी महान घरों में से एक।
 
यह फिल्म कार्तिक और कबीर की साथ में पहली फिल्म है और सुपरहिट सत्यप्रेम की कथा के बाद साजिद नाडियाडवाला के साथ दूसरी फिल्म है। यह तिकड़ी एक ऐसे व्यक्ति की दिलचस्प रियल कहानी लेकर आ रही है जिसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया था। चंदू चैंपियन 14 जून 2024 को अपनी ग्रैंड रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पत्नी शूरा खान संग उम्र के फासले पर अरबाज खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- वो 16 साल की नहीं...