Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खतरों के खिलाड़ी 10 में नजर आ सकते हैं ये सितारे

हमें फॉलो करें खतरों के खिलाड़ी 10 में नजर आ सकते हैं ये सितारे
पॉपुलर रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' एक बार फिर नए सीजन के साथ लोगों के बीच आने के लिए तैयार है। बीते दिनों ही खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 खत्म हुआ है। इस रियलिटी शो की टीआरपी हमेशा से ही ऊपर ही रही है। पिछले सीजन की तरह इस सीजन को भी जबरदस्त बनने के लिए मेकर्स अपनी तैयारियों में जुट गए हैं।
खतरों के खिलाड़ी 9 में रिद्धिमा पंडित, पुनीत पाठक और भारती सिंह जैसे सितारे नजर आए थे। खबर आ चुकी हैं कि शो की शूटिंग बुल्गेरिया में होगी और रोहित शेट्टी खिलाड़ियों के साथ जल्द ही वहां पहुंचने वाले हैं। अब फैंस यह जानने के लिए बेताब है कि इस बार इसमें कौन-कौन हिस्सा लेने वाला है।
webdunia
करण पटेल
सबसे पहले इस शो के लिए जो नाम आ रहा है वो नाम है ये है मोहब्बतें फेम करण पटेल का। ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने इस शो के लिए हामी भर दी है।
webdunia
अदा खान
नागिन फेम एक्ट्रेस अदा खान खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में दिख सकती हैं। नागिन 3 के बाद फिलहाल करिश्मा तन्ना वेकेशन में बिजी हैं। लेकिन उनका नाम भी इस शो के साथ जोड़ा जा रहा है।
webdunia
करिश्मा तन्ना
खूबसूरत अभिनेत्री करिश्मा तन्ना भी इस शो का हिस्सा हो सकती हैं। खबरों के अनुसार करिश्मा तन्ना से इस सीजन में पार्ट लेने के लिए संपर्क किया गया है।
webdunia
गौतम गुलाटी
बिग बॉस 8 विनर गौतम गुलाटी भी इस शो में करिश्मा तन्ना के साथ एंटरटेनमेंट तड़का लगाते हुए नजर आ सकते हैं।
webdunia
क्रिस्टल डिसूजा
टीवी की बेलन वाली बहू क्रिस्टल डिसूजा का भी नाम शो के लिए तय माना जा रहा है।
webdunia
कविता कौशिक
टीवी की चंद्रमुखी चौटाला यानि कविता कौशिक इन दिनों फिटनेस के मामले में कई बार खबरों का हिस्सा बन चुकी हैं। वो भी इस शो में नजर आ सकती हैं।
webdunia
धर्मेश येलांडे
मशहूर डांसर धर्मेश सर भी इस शो में दिख सकते है। कहा गया कि धर्मेश को शो के मेकर्स ने इस बार अप्रोच किया है। धर्मेंश इन दिनों फिल्म स्ट्रीट डांसर की शूटिंग में बिजी है।
webdunia
युवराज सिंह
पिछले दिनों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले युवराज सिंह का नाम भी इस शो से जुड़ रहा है। हालांकि युवराज के नाम को लेकर कुछ तय नहीं कहा जा रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Box Office पर पहले वीकेंड में 'कबीर सिंह' ने मचाई धूम, तीसरे दिन ही लागत वसूली