Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एक विलेन 2 में जॉन अब्राहम और आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएगी यह हीरोइन

हमें फॉलो करें एक विलेन 2 में जॉन अब्राहम और आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएगी यह हीरोइन
, शनिवार, 8 फ़रवरी 2020 (06:45 IST)
2018 किआरा आडवाणी के लिए बेहतरीन रहा और उन्हें वो पहचान मिली जिसकी उन्हें तलाश थी। 'कबीर सिंह' और 'गुड न्यूज' जैसी दो सफल फिल्में उन्होंने दी और इसके बाद उनकी मांग बॉलीवुड में बढ़ गई। शायद इसी का यह परिणाम है कि 'एक विलेन 2' के लिए उन्हें चुन लिया गया है। 
 
निर्देशक मोहित सूरी अपनी इस हिट फिल्म का सीक्वल बना रहे हैं। जॉन अब्राहम और आदित्य रॉय कपूर को चुन लिया गया है और अब हीरोइन की तलाश की जा रही है। 

webdunia
Photo : Instagram

 
एक विलेन 2 से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मोहित इन दिनों अपने इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम कर रहे हैं। वे फिल्म के गानों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं क्योंकि मोहित की फिल्मों के गाने आमतौर पर हिट रहते हैं। 
 
इसके साथ-साथ वे फिल्म की हीरोइन की भी तलाश कर रहे हैं। सूत्र के अनुसार किआरा आडवाणी का नाम फाइनल हो चुका है। उन्हें फिल्म ऑफर की जा चुकी है और किआरा इस मौके को हाथ से नहीं जाना चाहती है। वक्त आने पर ऑफिशियल तरीके से इस बारे में बताया जाएगा। 
 
किआरा इस समय कई बड़ी फिल्में कर रही हैं जिसमें लक्ष्मी बम, शेरशाह, भूल भुलैया 2 और इंदू की जवानी शामिल है। अब उनके हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मस्त मजेदार चटपटा चुटकुला : मैं 50 Kiss भेज रहा हूं, I LOVE YOU