Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

किली पॉल ने किया उर्वशी रौटेला के सुपरहिट गाने पर लिप सिंक, वीडियो वायरल

हमें फॉलो करें किली पॉल ने किया उर्वशी रौटेला के सुपरहिट गाने पर लिप सिंक, वीडियो वायरल
, शुक्रवार, 11 मार्च 2022 (14:49 IST)
तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार भाई-बहन किली पॉल और नीमा पॉल अपने वीडियो को लेकर छाए रहते हैं। वह अक्सर बॉलीवुड के गानों पर लिप-सिंक करते हुए अपना वीडियो साझा करते हैं। वे हिन्दी गानों पर लिप-सिंक कर दुनियाभर में धमाल मचा रहे हैं। 

 
अब किली पॉल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने उर्वशी रौटेला की फिल्म 'सनम रे' का गाना 'हुआ है आज पहली बार' पर लिप सिंक किया है।
 
गौरतलब है कि किली पॉल और उनकी बहन नीमा वीडियो पोस्ट करके लाखों भारतीयों का दिल जीता है, जिसमें वे भारतीय फिल्मों के गानों के साथ लिप-सिंक करते हैं। भारत में तो इन दोनों भाई-बहनों की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हो गई है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इनकी तारीफ की थी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राधे श्याम फिल्म समीक्षा : प्रभास और कहानी ने किया निराश