Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अकेलेपन से परेशान हुए मीका सिंह, नेशनल टीवी पर ढूंढेंगे अपनी दुल्हन, प्रोमो रिलीज

हमें फॉलो करें अकेलेपन से परेशान हुए मीका सिंह, नेशनल टीवी पर ढूंढेंगे अपनी दुल्हन, प्रोमो रिलीज
, शुक्रवार, 11 मार्च 2022 (12:49 IST)
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह अब अकेलेपन और तन्हाई से परेशान हो गए हैं। वह नेशनल टीवी पर अपनी दुल्हनिया ढूंढ़ने निकल पड़े हैं। अक्सर विवादों में रहने वाले मीका सिह जल्द ही टीवी पर अपना स्वयंवर रचाने वाले हैं। इस शो का नाम होगा 'स्वयंवर मीका दी वोटी'।

 
हाल ही में इस शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें मीका सिंह अकेलेपन से परेशान होने की बात कह रहे हैं। वीडियो में मीका एक सोफे पर बैठकर फिल्म 'रेडी' के गाने 'ढिंका चिका' पर थिरकते दिख रहे हैं। वह कहते हैं, लंदन हो, पेरिस हो, यह झुमरी तिलैया… तुझे पता है, कितनी शादी और पार्टी होती हैं और मेरे ही गानों पे लाखों रिश्ते और करोड़ों दिल जुड़े हैं।
 
वह कहते हैं, लेकिन मैंने कभी सोचा ही नहीं कि मेरे दिल के कनेक्शन का क्या। वह अपने कुत्ते से बात करने के लिए सोफे से नीचे उतरते हैं, और कहते हैं, मेरे दोस्त मैं सोच रहा हूं कि सोनी कुड़ी लबके ना, उसे अपनी जीवन साथी बना लूं. क्या बोलता है? इसके बाद मीका बोलते हैं, कोई ना जाने ये अकेलापन, कोई ना जाने ये तन्हाईयां। जब वो आएंगी तब बजेगी मेरी भी शहनाईयां।
 
इस प्रोमो को शेयर करते हुए मीका ने लिखा, हांजी तैयार हो जाओ सारे। अब तक सिंगिंग में तो सोलो ही चलता है लेकिन लाइफ में अब ड्यूट करने का मन करता है। क्योंकि मजा तो अपने के साथ ही आता है।
 
बता दें कि नेशनल टीवी पर अब तक कई सेलेब्स के स्वयंवर हो चुके हैं। राखी सावंत, राहुल महाजन, रतन राजपूत और मल्लिका शेरावत टीवी पर अपने पार्टनर की तलाश कर चुकी हैं। अब इस लिस्ट में मीका सिंह का नाम भी जुड़ने जा रहा है। मीका सिंह 44 साल की उम्र में भी सिंगल है। हालांकि, उनका नाम आए दिन किसी न किसी हसीना के साथ जु़ड़ता रहता है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शादी करने के लिए कार्तिक आर्यन को फैन ने दिया इतने करोड़ का ऑफर, एक्टर ने दिया यह जवाब