Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

किश्वर मर्चेंट बनीं मां, प्यारे से बेटे को दिया जन्म

हमें फॉलो करें किश्वर मर्चेंट बनीं मां, प्यारे से बेटे को दिया जन्म
, शनिवार, 28 अगस्त 2021 (11:15 IST)
टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट और सुयश राय माता-पिता बन गए हैं। किश्वर ने 27 अगस्त को एक बेटे को जन्म दिया है। किश्वर और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

 
सुयश राय ने किश्वर और अपने बेटे के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। इस तस्वीर में किश्वर अपने बेटे को गोद में लिए बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। वहीं सुयश दोनों को हग करते नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए सुयश ने लिखा, 27.08.21, बेबी राय का स्वागत है। बेटा हुआ है। सुकिश का बेबी।
 
सुयश ने एक अन्य तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मेरी छोटी सी दुनिया बहुत कुछ महसूस किया है आज तक, लेकिन ये जो महसूस हुआ वह अनमोल है, आई लव यू किश्वर मर्चें। यह सबसे अच्छा उपहार है जो आपने दिया है।
 
बता दे कि किश्वर और सुयश ने 2016 में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात शूटिंग सेट पर ही हुई थी। किश्वर और सुयश की उम्र में 8 साल का फासला है। दोनों शादीशुदा जिंदगी के साढ़े 4 साल पूरे कर चुके हैं। किश्वर 40 की उम्र में मां बनी हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाटिया जी और गुप्ता जी का यह JOKE शानदार है : दुनिया के सारे सरदार कहां गए