Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केके परफॉर्मेंस के दौरान गर्मी से थे परेशान, एसी नहीं चलने से बार-बार पोंछ रहे थे पसीना (देखिए वीडियो)

हमें फॉलो करें केके परफॉर्मेंस के दौरान गर्मी से थे परेशान, एसी नहीं चलने से बार-बार पोंछ रहे थे पसीना (देखिए वीडियो)
, बुधवार, 1 जून 2022 (12:23 IST)
केके कोलकाता के नज़रूल मंच पर परफॉर्म कर रहे थे। यहां बहुत ज्यादा भीड़ थी। हॉल की क्षमता से दोगुना लोग मौजूद थे। यह बंद ऑडोटोरियम है। इतने सारे लोग और तेज लाइट्स के कारण बहुत ज्यादा गर्मी हो रही थी। बताया जा रहा है कि एसी भी काम नहीं कर रहा था। जिससे सभी पसीने से तर-बतर रहो रहे थे। 
 
एक वीडियो वायरल हो रहा है जो केके के एक फैन ने बनाया है। इसमें केके गर्मी के कारण थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं। वे बार-बार पसीना पोंछ रहे हैं। पानी पी रहे हैं। किसी से बात करते समय वे छत की ओर देख कुछ इशारा भी कर रहे हैं। संभवत: वे बता रहे थे कि एसी काम नहीं कर रहा है। 
 
ये भी संभव है कि केके की गर्मी के कारण हालत खराब हो गई हो और इस वजह से तबियत बिगड़ी हो। इस आयोजन और वहां के हालात को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केके के साथ मौत के चंद घंटे पहले क्या हुआ, क्या अस्पताल ले जाने में देरी हुई?