Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अर्जुन कपूर को भारी पड़ी थी रणबीर की सलाह, अगले ही दिन हो गया ब्रेकअप

हमें फॉलो करें अर्जुन कपूर को भारी पड़ी थी रणबीर की सलाह, अगले ही दिन हो गया ब्रेकअप
टीवी के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण में अर्जुन कपूर ने अपनी बहन जाह्नवी कपूर के साथ शिरकत की। हर बार की तरह शो के होस्ट करण जौहर ने उनसे कई दिलचस्प सवाल किए। 
 
शो के रैपिड फायर राउंड में करण ने पूछा कि किससे आप रिलेशनशिप एडवाइज लेना चाहेंगे, वरुण धवन या रणबीर कपूर? इस पर अर्जुन ने मजेदार जवाब दिया और रणबीर के साथ एक किस्सा भी शेयर किया। 
 
रणबीर का नाम सुनते ही अर्जुन ने कहा, वरुण और रणबीर! क्या आप पागल हो गए हैं? इसके बाद अर्जुन एक मजेदार वाकया बताते हुए कहा कि रणबीर कपूर ने एक बार मुझे रिलेशनशिप एडवाइज दी थी, अगले दिन रिश्ता खत्म हो गया। उस दिन के बाद से मैने उनसे कभी कोई एडवाइज नहीं ली। ऐसा न सोचें कि एक्टर्स की जमात रिलेशनशिप एडवाइज देने के मामले में बहुत अच्छी है।
 
अर्जुन ने बताया कि यह सलाह रणबीर ने बालकनी में दी थी। हम दोनों बालकनी में खड़े थे। उसके बाद रणबीर ने अंधेरे की तरफ देखा और बोले 'अगर तुम खुश नहीं हो, तो जाने दो।' वह इम्तिहाज अली की फिल्म जैसा एक पल था। जिसके अगले दिन ही मेरा ब्रेकअप हो गया।
 
अर्जुन ने आगे कहा कि ब्रेकअप के करीब 7 दिन बाद मुझे पछतावा हुआ लेकिन मैं इतना आगे बढ़ गया था कि पीछे नहीं जा सकता था। इसीलिए आपको रणबीर कपूर से कोई सलाह नहीं लेनी चाहिए। 
 
अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोरा संग अफेयर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों को अक्सर साथ में घुमते स्पॉट किया जाता हैं। वहीं, रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धमाका... रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार मिलकर लगाएंगे एक्शन का तड़का