Publish Date: Sat, 29 Apr 2023 (11:14 IST)
Updated Date: Sat, 29 Apr 2023 (11:16 IST)
- आदिपुरुष में माता सीता का किरदार निभाएंगी कृति
-
फिल्म में भगवान राम के रोल में दिखेंगे प्रभास
-
16 जून को रिलीज होगी फिल्म
adipurush motion poster : साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' अपनी घोषणा के वक्त से ही सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में प्रभास भगवान राम, कृति सेनन माता सीता और सैफ अली खान लंकेश के किरदार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में राम नवमी के मौके पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया गया था, जिसमें प्रभास भगवान राम, कृति सेनन माता सीता और सनी सिंह लक्ष्मण के किरदार में नजर आ रहे थे।
इसके बाद हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म से हनुमान का कैरेक्टर पोस्टर भी रिलीज किया गया था। वहीं अब सीता नवमी के मौके पर मेकर्स ने फिल्म से जानकी के रूप में कृति सेनन का कैरेक्टर पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर में जानकी के किरदार में कृति सेनन राघव की पत्नी के रूप में पवित्रता, दिव्यता और साहस की मूरत नजर आ रही हैं।
मोशन पोस्टर में जानकी बनीं कृति सेनन के माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर लगा नजर आ रहा है। वहीं उनकी आंखों से आंसू बहते भी दिखाई दे रहे हैं। जानकी के अवतार में कृति सेनन की सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया है। वहीं मोशन पोस्टर के साथ 'राम सिया राम' की धुन भी सुनाई दे रही है।
इस मोशन पोस्टर को शेयरकरते हुए कृति सेनन ने कैप्शन में लिखा, 'सीता राम चरित अति पावन।' कृति के मोशन पोस्टर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कृति अपने इस रोल के साथ पूरा न्याय करेंगी।' एक अन्य ने लिखा, 'सीता की फुल वाइब है।'
बता दें कि फिल्म आदिपुरुष का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नजर आने वाले हैं। 'आदिपुरुष' 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Edited By : Ankit Piplodiya
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें