Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जिया खान सुसाइड केस में बरी होने के बाद सूरज पंचोली ने दिया पहला रिएक्शन, बोले- सत्य की हमेशा जीत होती है

हमें फॉलो करें जिया खान सुसाइड केस में बरी होने के बाद सूरज पंचोली ने दिया पहला रिएक्शन, बोले- सत्य की हमेशा जीत होती है

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023 (14:58 IST)
  • सूरज पंचोली पर लगा था जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
  • कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सूरज को बरी कर दिया 
  • बरी होने के बाद सूरज ने सोशल मीडिया के जरिए अपना रिएक्शन दिया है
Sooraj Pancholi first reaction : बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड केस में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने करीब 10 साल बाद फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने इस मामले में सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। फैसले के वक्त सूरज कोर्ट रूम में ही मौजूद थे। कोर्ट ने कहा कि सूरज के खिलाफ सबूत काफी नहीं हैं, इसलिए बरी किया जाता है।
 
जिया खान ने 3 जून 2013 को मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद सूरज पंचोली पर जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। सूरज पर यह आरोप जिया की मां ने लगाए थे। सूरज को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। हालांकि कुछ समय बाद उन्हें जमानत मिल गई थी।
 
webdunia
वहीं अब जिया खान केस में कोर्ट से बरी होने के बाद सूरज पंचोली ने सोशल मीडिया के जरिए अपना पहला रिएक्शन भी दिया है। सूरज ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'सत्य की हमेशा जीत होती है।' इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने और दिल वाली इमोजी भी लगाई है। 

webdunia
Photo credit : Twitter
सूरज के बरी होने के बाद जहां पंचोली परिवार में खुशी है। वहीं जिया खान की मां राबिया कोर्ट के इस फैसले से खुश नहीं है। राबिया खान ने कोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने अभी हार नहीं मानी है। फाइनल जस्टिस अभी नहीं हुआ है। सबूतों की कमी की वजह से ये फैसला आया है। मैं शुरू से कह रही हूं कि ये मामला मर्डर का है। मैं अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगी।
 
जिया खान ने महज 18 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'निशब्द' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए जिया को बेस्ट डेब्यू फीमेल का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद जिया खान आमिर खान के साथ फिल्म गजनी और अक्षय कुमार के साथ हाउसफुल में भी नजर आई थीं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Filmfare Awards : 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को मिले 10 अवॉर्ड्स, संजय लीला भंसाली बोले- 'आखिरकार मेहनत रंग लाई'