Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

68th FIlmfare Awards : आलिया भट्ट को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, 'गंगूबाई काठियावाड़ी' बनी बेस्ट फिल्म

Advertiesment
68th Filmfare Awards Ceremony
68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समारोह मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशनल सेंटर में संपन्न हो चुका है। इस समारोह में साल 2022 में रिलीज हुई फिल्मों और उन फिल्‍मों से जुड़े कलाकारों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए फिल्‍मफेयर अवॉर्ड दिया गया। अवॉर्ड फंक्शन को सलमान खान ने आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल के साथ होस्ट किया। 

 
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समारोह में आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का जलवा देखने को मिला। इस फिल्म ने कई पुरस्कार अपने नाम किए। आलिया भट्ट को जहां बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला, वहीं 'गंगूबाई काठियावाड़ी' बेस्ट फिल्म के अवॉर्ड से सम्मानित हुईं। संजय लीला भंसाली को फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी मिला। 
 
देखिए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 के विनर की लिस्ट-
 
बेस्ट फिल्म - गंगूबाई काठियावाड़ी 
बेस्ट फीमेल लीडिंग एक्ट्रेस - आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट मेल लीडिंग एक्टर - राजकुमार राव (बधाई दो)
बेस्ट डायरेक्टर - संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठियावाड़ी)
 
 
बेस्ट सपोर्टिंग रोल मेल - अनिल कपूर (जुग जुग जियो)
बेस्ट सपोर्टिंग रोल फीमेल - शीबा चड्ढा (बधाई दो के लिए)
बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स - हर्षवर्धन कुलकर्णी (बधाई दो)
बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स - तब्बू (भूल भुलैया 2)
 
बेस्ट डायलॉग - प्रकाश कपाड़िया और उत्कर्षिनी वशिष्ठ (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट स्क्रीनप्ले - अक्षत घिल्डियाल, सुमन अधिकारी और हर्षवर्धन कुलकर्णी (बधाई दो)
बेस्ट कहानी - अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी (बधाई दो)
 
बेस्ट डेब्यू, मेल - अंकुश गेदम (झुंड)
बेस्ट डेब्यू, फीमेल - एंड्रिया केविचुसा (अनेक)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर - जसपाल सिंह संधू और राजीव बरनवाल (वध)
बेस्ट लीरिक्स - अमिताभ भट्टाचार्य (केसरिया)
 
बेस्ट प्लेबैक सिंगर, मेल - अरिजीत सिंह (केसरिया)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर, फीमेल - कविता सेठ (रंगिसारी)
बेस्ट कोरियोग्राफी - कृति महेश (धोलिदा)
बेस्ट कोरियोग्राफी- सुदीप चटर्जी (गंगूबाई काठियावाड़ी)
 
बेस्ट एक्शन - परवेज शेख (विक्रम वेधा)
बेस्ट वीएफएक्स - ब्रह्मास्त्र पार्ट वन 
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाअन - शीतल शर्मा (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट एडिटिंग - निनाद खानोलकर (एन एक्शन हीरो)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

करीना कपूर से पहले भूमिका चावला थी 'जब वी मेट' के लिए पहली पसंद, बॉबी देओल भी आने वाले थे नजर