Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जिया खान सुसाइड केस में इस दिन आएगा फैसला, सूरज पंचोली पर लगा है यह आरोप

हमें फॉलो करें जिया खान सुसाइड केस में इस दिन आएगा फैसला, सूरज पंचोली पर लगा है यह आरोप

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 27 अप्रैल 2023 (15:53 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने जून 2013 में फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत से हर कोई हैरान था। एक्ट्रेस की मौत के बदा उनका एक लेटर भी बरामद किया गया था। इसके बाद पुलिस ने जिया खान केस में एक्टर सूरज पंचोली को आरोपी बनाया था। वहीं अब जिया खान केस का आखिरी फैसला 28 अप्रैल को आने वाला है। 

 
इस मामले में मुंबई की एक स्पेशल सीबीआई अदालत अपना फैसला सुनाएगी। जिया खान केस में सीबीआई अदालत के जज ने गुरुवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनी है और अपना फैसला सुरक्षित रखा है। अब वह अपना फैसला 28 अप्रैल को सुनाएगी।
 
इस मामले में जिया के बॉयफ्रेंड और फिल्म एक्टर सूरज पंचोली पर एक्ट्रेस को उकसाने का आरोप लगाया गया है। जिया खान की मां ने उन पर यह आरोप लगाए थे कि ये आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है। साथ ही जिया खान की मां राबिया खान ने इस केस की नए सिरे से जांच करने की मांग की थी लेकिन कोर्ट उनकी इस याचिका को खारिज कर दिया था।
 
बता दें कि जिया खान ने कथित तौर पर सूरज पंचोली के साथ अपने तनावपूर्ण संबंधों का जिक्र करते हुए 6 पन्ने का एक सुसाइड लेटर लिखा था। उसी के आधार पर, सूरज पंचोली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद सूरज को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बाद में उन्हें बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया था।
Edited By : Ankit Piplodiya 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विनोद खन्ना और फिरोज खान ... दो दोस्त ... एक ही तारीख को हुए दुनिया से बिदा