Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रिलीज से पहले ही केआरके ने जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' को बताया बकवास, बोली- होगी सुपर फ्लॉप

Advertiesment
हमें फॉलो करें रिलीज से पहले ही केआरके ने जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' को बताया बकवास, बोली- होगी सुपर फ्लॉप
, रविवार, 21 नवंबर 2021 (10:42 IST)
कमाल राशिद खान अपने बयानों के कारण अक्सर विवादों में रहते हैं। खुद को फिल्म ‍क्रिटिक बताने वाले केआरके अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स से पंगा लेते रहते हैं। अब केआरके ने जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' को लेकर अपनी राय दी है। 

 
केआरके ने जॉन अब्राहम इस फिल्म से कोई उम्मीद ना रखने को कहा है। केआरके ने ट्वीट करके इस फिल्म को पूरी तरह से बकवास बताया है। उन्होंने कहा कि ये सुपर फ्लॉप होगी।
 
केआरके ने ट्वीट किया, सर्वेक्षण परिणाम- केवल 22 प्रतिशत लोग सत्यमेव जयते 2 देखना चाहते हैं। यानी यह फिल्म रिलीज से पहले ही लगभग सुपर फ्लॉप है। खराब ट्रेलर और गानों ने इस फिल्म को नुकसान पहुंचाया है। इसे मिल सकती है 3-4 करोड़ की ओपनिंग।
 
केआरके इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीके के रिएक्शन मिल रहे हैं। जॉन अब्राहम के फैंस इस बात से नाराज है, क्योंकि केआरके फिल्म देखे बिना ही किसी नतीजे पर पहुंच रहे हैं। 
 
यह फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जॉन अब्राहम के अलावा इस फिल्म में दिव्या खोसला कुमार, राजीव पिल्लई, साहिल वैध और अनूप सोनी अहम भूमिका में दिखेंगे। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज और एमी एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ड्रग्स केस : आर्यन खान के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत, हाईकोर्ट ने जारी की बेल ऑर्डर की कॉपी