Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शादी के तीन साल बाद मां बनीं श्रद्धा आर्या, जुड़वां बच्चों को दिया जन्म‍

Advertiesment
हमें फॉलो करें Kundali Bhagya actress becomes mother

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 4 दिसंबर 2024 (12:37 IST)
टीवी सीरियल 'कुंडली भाग्य' से घर-घर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या के घर किलकारियां गूंज गई है। एक्ट्रेस ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। यह खुशखबरी श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके फैंस को दी है। एक्ट्रेस ने एक बेबी बॉय और एक बेबी गर्ल का स्वागत किया है। 
 
श्रद्धा आर्या ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दोनों बच्चों के जन्म की तारीख का खुलासा किया है। वीडियो में श्रद्धा दोनों बच्चों को गोद में लिए बैठी दिख रही हैं। साथ ही उनके हॉस्पिटल रूम में बेबी बॉय और बेबी गर्ल के बैलून लगे हुए हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)

इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, दो नन्हीं खुशियों ने हमारे परिवार को पूरा कर दिया है। हमारा दिल दोगुना भरा हुआ है। श्रद्धा के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स कमेंट करके उन्हें बधाई दे रहे हैं। 
 
बता दें कि श्रद्धा आर्या शादी के तीन साल बाद मां बनीं हैं। उन्होंने साल 2021 में इंडियन नेवी ऑफिसर राहुल नागल संग शादी रचाई थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शेखर कपूर की मासूम : द नेक्स्ट जेनरेशन से फोटोग्राफी निदेशक के रूप में जुड़ी अवनी राय!