Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सिनेमाघर में रिलीज के 6 महीने बाद ओटीटी पर दस्तक देगी आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा'

Advertiesment
हमें फॉलो करें सिनेमाघर में रिलीज के 6 महीने बाद ओटीटी पर दस्तक देगी आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा'
, गुरुवार, 28 जुलाई 2022 (14:21 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज हो महज कु ही दिन बचे हैं और दर्शकों के लिए इस फिल्म को देखना का इंजतार मुश्किल होता जा रहा है। 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर स्टार्स का भी एक्साइमेंट देखने लायक है।

 
वहीं सिनेमाघरों में रिलीज के बाद 'लाल सिंह चड्ढा' 6 महीने बाद ओटीटी पर उपलब्ध होगी। आमिर खान की सभी फिल्में पहले सिनेमाघरों में रिलीज होती है और बाद में ओटीटी पर रिलीज की जाती है, ताकि दर्शक अपनी पसंद की स्क्रीन पर और अपने घर के कम्फर्ट के साथ फिल्म को एंजॉय कर सकें।
 
लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन्स के लिए की गई हर कोशिश सराहनीय है। फैंस के लिए फिल्म के ट्रेलर, साउंडट्रैक, म्यूजिक वीडियो से लेकर फिल्म से जुड़ी हर खबर काफी अहम है और फिल्म देखने के लिए उन्हें एक्साइट करने के लिए भी काफी है।
 
इस बीच लाल सिंह चड्ढा के ट्रेलर को हर तरफ प्यार मिल रहा है। दर्शक आमिर खान के जरिए लाल सिंह चड्ढा की जीवन यात्रा को देखने के लिए उत्सुक हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित 'लाल सिंह चड्ढा' में करीना कपूर खान, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी हैं। ये फिल्म फॉरेस्ट गंप की ऑफिशियल रीमेक है। लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी के ब्रेकअप की खबरों पर जैकी श्रॉफ बोले- यह उनकी निजी जिंदगी...