Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अक्षय कुमार की फिल्म में लारा दत्ता निभाएंगी इंदिरा गांधी का किरदार!

हमें फॉलो करें अक्षय कुमार की फिल्म में लारा दत्ता निभाएंगी इंदिरा गांधी का किरदार!
, रविवार, 26 जुलाई 2020 (12:08 IST)
कोरोना वायरस संकट के बीच लोग धीरे-धीरे अपने काम पर लौटने लगे हैं। वहीं बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशकों को भी दोबारा काम शुरु करने की इजाजत मिल चुकी है। ऐसे में अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की टीम जल्द ही शूटिंग के लिए लंदन रवाना होने वाली है।

 
बीते दिनों अक्षय कुमार ने बेलबॉटम की मुख्य स्टार कास्ट के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, हम जो काम सबसे अच्छा करते हैं, उसके शुरू करने वाले हैं। समय आ गया है कि काम पर लौटा जाए। बेलबॉटम अगले महीने से फ्लोर पर जाने वाली है।'
 
वहीं अब फिल्म से लारा दत्ता के किरदार को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। खबरों के अनुसार फिल्म में लारा दत्ता को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाते हुए देखा जा सकता है। फिल्म में लारा का किरदार काफी अहम होने वाला है।
 
बताया जा रहा है कि फिल्म उस समय की है जब इंदिरा गांधी ने देश को अपने नेतृत्व में लिया था। मेकर्स को इस किरदार के बेहतरीन कलाकार की तलाश थी। तभी उन्हें लगा कि इस भूमिका को लारा से बेहतर और कोई नहीं निभा सकता। इस फिल्म के लिए लारा ने अपना लुक भी काफी बदला है। 

webdunia
फिल्म में 80 के दशक का माहौल दिखाया जाएगा। इसमें अक्षय कुमार को एक एजेंट की भूमिका निभाते हुए देखा जाने वाला है। जो देश में हड़कंप मचा देने वाले कई षड्यंत्रों की गुत्थी सुलझाते दिखेंगे। फिल्म में वाणी कपूर भी नजर आएंगी। इसमें वह अक्षय पत्नी का रोल निभा रही हैं। 
 
फिल्म की कहानी असीम अरोरा और परवीज शेख ने लिखी है। बेलबॉटम का निर्माण वाशु और जैकी भगनानी के साथ निखिल आडवाणी कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, लारा दत्ता और वाणी कपूर के अलावा हुमा कुरैशी भी अहम किरदार में नजर आएंगी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऋचा चड्ढा ने प्राइवेट किया अपना ट्विटर अकाउंट, इस वजह से थीं परेशान