Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आईसीयू में भर्ती लता मंगेशकर, सेलेब्स ने मांगी स्वर कोकिला के जल्द ठीक होने की दुआ

हमें फॉलो करें आईसीयू में भर्ती लता मंगेशकर, सेलेब्स ने मांगी स्वर कोकिला के जल्द ठीक होने की दुआ
, रविवार, 23 जनवरी 2022 (11:42 IST)
स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित होने के बाद से अस्पताल में भर्ती हैं। 92 साल की लता मंगेशकर को 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लता जी की उम्र को देखते हुए उन्हें आईसीयू में डॉक्टरों की खास निगरानी में रखा गया है।

 
बीते कई दिनों से लता मंगेकर की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें वायरल हो रही है। हालांकि इन खबरों में किसी तरह की सच्चाई नहीं है। लताजी का इलाज कर रहे डॉक्टर हर दिन उनकी हेल्थ अपडेट जारी कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी लता मंगेशकर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
 
अनुपम खेर ने ट्वीट करके लिखा, आदरणीय लता मंगेशकर जी। जल्दी स्वस्थ हो कर वापस अपने घर आइए। पूरा राष्ट्र आपके ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है।
 
किरण खेर ने लिखा, जीती जागती लेजेंड भारत रत्न लता मंगेशकर जी के जल्द ठीक होने की कामना करती हूं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्री-मैच्योर हैं प्रियंका चोपड़ा की बेटी, डिलीवरी डेट से 12 हफ्ते पहले हुआ जन्म