Publish Date: Sun, 30 Jan 2022 (11:56 IST)
Updated Date: Sat, 05 Feb 2022 (15:22 IST)
स्वर कोकिला लता मंगेशकर को 8 जनवरी को कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कोरोना के साथ निमोनिया की भी शिकायत है। लता जी की उम्र को देखते हुए वह आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
लता मंगेशकर का परिवार और उनका इलाज कर रहे डॉक्टर लगातार उनकी हेल्थ अपडेट फैंस को दे रहे हैं। लता मंगेशकर की सेहत को लेकर अब नया अपडेट सामने आया है। लता मंगेशकर को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है मगर उन्हें आईसीयू में ही रखा गया है।
लता मंगेशकर आ इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी ने कहा, दिग्गज गायिका लता मंगेशकर की स्वास्थ्य स्थिति में मामूली सुधार हुआ है। दो दिन पहले उनका वेंटिलेटर सपोर्ट हटा दिया गया था। वह आईसीयू में निगरानी में रहेगी।
बता दें कि लता मंगेशकर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद ही फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। लता मंगेशकर भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित हैं। उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार और कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।