Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लता मंगेशकर की तबीयत में मामूली सुधार, स्थिति अभी भी नाजुक

Advertiesment
हमें फॉलो करें लता मंगेशकर की तबीयत में मामूली सुधार, स्थिति अभी भी नाजुक
, मंगलवार, 12 नवंबर 2019 (15:46 IST)
मुंबई। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद यहां के एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की तबीयत में 'मामूली सुधार' हुआ लेकिन उनकी स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है। अस्पताल सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
90 वर्षीय लता मंगेशकर को सोमवार तड़के ब्रीचकैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर पतित समधानी उनका उपचार कर रहे हैं। 
 
अस्पताल से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि उनकी तबीयत में मामूली सुधार हुआ है लेकिन हालत गंभीर है, वहीं लता की पीआर टीम ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि उनकी हालत 'स्थिर' है।
 
बयान में कहा गया कि उनके पैरामीटर्स अच्छे हैं। सच कहें तो उन्होंने बहुत ही अच्छी लड़ाई लड़ी और वे उबर रही हैं। एक गायिका होने की वजह से उनके फेफड़ों की क्षमता मददगार रही है। वे सच में एक योद्धा हैं। 
 
जब लताजी को अस्पताल से छुट्टी मिलेगी और वे घर वापस आएंगी तो हम सबको इसकी जानकारी देंगे। हम अनुरोध करते हैं कि हम फिलहाल उनके परिवार को वह दें जिसका वह हकदार है।
 
हिन्दी, क्षेत्रीय और विदेशी भाषाओं में हजारों गीतों को अपनी आवाज दे चुकीं लता मंगेशकर ने इस वर्ष अपना  आखिरी गीत 'सौगंध मुझे इस मिट्टी की' रिकॉर्ड किया था, जो 30 मार्च को रिलीज हुआ था। उन्हें 2001 में सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारतरत्न' प्रदान किया गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खूब हंसेंगे आप, इस चुटकुले को पढ़ लीजिए आज : ईश्वरीय रचना छेड़छाड़ केंद्र गई हुई हैं