Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फेमस मराठी लावणी सिंगर सुलोचना चव्हाण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

Advertiesment
Marathi Lavani Singer Sulochana Chavan Passes Away
Photo - Twitter
मराठी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर समाने आई है। फेमर मराठी लावणी सिंगर सुलोचना चव्हाण का निधन हो गया है। सुलोचना चव्हाण की उम्र 92 साल थी। वे पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। गायिका के निधन की जानकारी उनके परिवार ने साझा की है।

 
खबरों के अनुसार सुलोचना चव्हाण के बेटे विजय चव्हाण ने बताया कि गायिका ने दक्षिण मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। 'लावणी समरदनी' यानी 'लावणी क्वीन' के रूप में जानी जाने वाली, सुलोचना चव्हाण इस पारंपरिक महाराष्ट्रीयन संगीत शैली की सबसे प्रसिद्ध गायिकाओं में से एक थीं। 
 
सुलोचना चव्हाण को संगीत में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। वह लावणी के लोक नाट्य रूप ‘तमाशा' से भी जुड़ी थीं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विद्युत जामवाल के जन्मदिन पर देखे उनकी टॉप 3 फिल्में