Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एक्ट्रेस अहाना कुमरा को कैब ड्राइवर ने किया अगवा, ट्वीट करके बोलीं- ट्रिप साइट से बुकिंग कराने से पहले बरतें सावधानी

हमें फॉलो करें एक्ट्रेस अहाना कुमरा को कैब ड्राइवर ने किया अगवा, ट्वीट करके बोलीं- ट्रिप साइट से बुकिंग कराने से पहले बरतें सावधानी
फिल्म ‍'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकीं अहाना कुमरा एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। अहाना ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुए एक हादसे की जानकारी दी है। उन्होंने अपने टि्वटर अकाउंट पर अपनी एक ट्रिप को लेकर पोस्ट शेयर किए हैं।


दरअसल, अहाना 24 मार्च को शिमला से अमृतसर जा रही थीं। जिस कैब में अहाना थीं, उसके ड्राइवर ने उनके साथ बदसलूकी की। अहाना ने ट्वीट कर इस भयावह ट्रिप के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि, कैब के ड्राइवर ने फिरौती के लिए उन्हें पकड़ लिया था। 
 
webdunia
अहाना ने लिखा, 'मैंने 23 मार्च को मेक माई ट्रिप से कैब बुक की थी। उसी समय मैंने सारे पैसे ऑनलाइन दे दिए थे। कैब वाला 4 घंटे देरी से आया। इसके बाद सफर और भी भयानक होता चला गया। कैब ड्राइवर का नाम सुशील था। जो वीडी ट्रैवल के लिए काम करता है। उस कंपनी ने कैब ड्राइवर के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर नहीं किए। इसके बाद ड्राइवर ने कार आगे बढ़ाने से मना कर दिया। आधी दूर चलकर वो कार रोककर खड़ा हो गया।
 
इसके बाद एक्ट्रेस ने मेक माई ट्रिप से संपर्क किया। वहां से उन्हें सही जवाब नहीं मिला। फिर अहाना ने मदद के लिए टि्वटर पर ट्वीट किए। इस दौरान अहाना ने कहा कि उनके लिए यह यात्रा काफी असुरक्षित है। साथ ही वह अपने फैंस को यह भी कहती रही कि ट्रिप साइट से बुकिंग कराने से पहले सावधानी बरतें। यह बिल्कुल भी भरोसेमंद नहीं होती हैं। इसके बाद जब अहाना अमृतसर पहुंच गई तो इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट पर दी और लिखा कि अब वो सुरक्षित हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आलिया या तापसी नहीं, बल्कि इस एक्ट्रेस के साथ अपने किसिंग सीन को बेस्ट मानते हैं विक्की कौशल