Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Lockdown: प्रेग्नेंट महिला की मदद के बाद देवोलीना भट्टाचार्जी ने दो परिवारों को लिया गोद

हमें फॉलो करें Lockdown: प्रेग्नेंट महिला की मदद के बाद देवोलीना भट्टाचार्जी ने दो परिवारों को लिया गोद
, सोमवार, 20 अप्रैल 2020 (16:33 IST)
कोरोना संकट के चलते देश में लगे लॉकडाउन में गरीब लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बॉलीवुड स्टार्स अलग-अलग तरह से जरूरतमंद लोगों की मदद करने में लगे हुए हैं। जहां कई ने पैसों से मदद की है तो वहीं कई जरूरतमंदों को खाना खिला रहे हैं। अब ‘बिग बॉस 13’ फेम देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।

देवोलीना ने असम के दो परिवारों को एक महीने के लिए गोद लिया है। उन्होंने उन दो परिवारों के महीनेभर के राशन और अन्य जरूरी चीजों के लिए पैसे डोनेट किए हैं। इस खबर की जानकारी देवोलीना की वीरा नाम की एक फैन ने दी है, जो देवोलीना भट्टाचार्जी हेल्पिंग हैंड्स के साथ काम करती हैं। यह संस्था देवोलीना के नाम पर जरूरतमंद लोगों की मदद करती है।



इसके अलावा कुछ दिनों पहले देवोलीना और उनकी टीम ने एक प्रेगनेंट महिला के लिए ओ नेगेटिव ब्लड अरेंज करने में मदद की थी। देवोलीना का एक फैन लॉकडाउन के बीच चेन्नई से 10 किलोमीटर पैदल चलकर सिर्फ ब्लड डोनेट करने के लिए पहुंचा था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान का नया गाना 'प्यार करो ना' रिलीज, फैंस को कर रहे कोरोना वायरस को लेकर जागरुक