Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जोधा अकबर एक्टर लोकेंद्र सिंह राजावत का काटना पड़ा पैर

जोधा अकबर और ये है मोहब्बतें के 50 वर्षीय एक्टर लोकेन्द्र सिंह राजावत को अपना एक पैर गंवाना पड़ा है।

Advertiesment
हमें फॉलो करें जोधा अकबर एक्टर लोकेंद्र सिंह राजावत का काटना पड़ा पैर
, मंगलवार, 3 अगस्त 2021 (11:42 IST)
अभिनेता लोकेन्द्र सिंह राजावत जो कि जोधा अकबर और ये है मोहब्बतें जैसे शो और जग्गा जासूस और मलाल जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं इस समय परेशानियों में हैं। 50 वर्षीय इस एक्टर का पैर पिछले सप्ताह काटना पड़ा है। डॉक्टरों ने 5 घंटे चले इस ऑपरेशन में लोकेन्द्र का पैर शरीर से अलग कर दिया। यह काम डायबिटीज के चलते करना पड़ा। 
 
रिपोर्ट्स के अनुसार लोकेंद्र का ब्लड शुगर लेवल खतरे के निशान से बहुत ऊपर चला गया था। जब कोई उम्मीद नहीं दिखी तो डॉक्टरों को पैर काटने का कड़ा निर्णय लेना पड़ा। 
 
लोकेंद्र के अनुसार कुछ दिनों पहले उनके पैर में एक घाव हुआ था। उन्होंने इसे नजर अंदाज किया जो कि गैंगरीन में बदल गया। आखिरकार उनकी जान बचाने के लिए डॉक्टर्स को यह सख्त कदम उठाना पड़ा। लोकेंद्र को 10 वर्षों से डायबिटीज थी। 
 
लोकेंद्र को सिंटा के माध्यम से मदद मिली है। संभव है कि कृत्रिम पैर आने वाले दिनों में फिट किया जाए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सरकारी कर्मचारी के प्रति गलतफहमी है तो इसे पढ़ें : लोटपोट कर देगा चुटकुला