Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आर्थिक तंगी से जूझ रहीं शगुफ्ता अली की मदद के लिए आगे आईं माधुरी दीक्षित, दिया इतने लाख का चेक

Advertiesment
हमें फॉलो करें Shagufta Ali
, शुक्रवार, 9 जुलाई 2021 (16:11 IST)
टीवी एक्ट्रेस शगुफ्ता अली इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। उन्हें अपनी कार और गहने तक बेचने पड़े हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शगुफ्ता ने बताया था कि वह पिछले चार साल से आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं।

 
शगुफ्ता की आर्थिक स्थिति के बारे में पता चलते ही कई सेलेब्स उनकी मदद के लिए आगे आने लगे हैं। हाल ही में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने उनकी कुछ आर्थिक मदद की थी। वही अब माधुरी दीक्षित ने भी शगुफ्ता की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।
 
माधुरी दीक्षित ने शगुफ्ता को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। हाल ही में शगुफ्ता रियलिटी शो डांस दीवाने 3 के सेट पर पहुंचीं। यहां उन्होंने अपनी आर्थिक हालत के बारें में बात की। इसके बाद माधुरी ने अपनी पूरी टीम की ओर से 5 लाख रुपए का चेक शगुफ्ता को दिया।
 
इस शो का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शगुफ्ता अपने संघर्षों के बारे में बताते नजर आ रही हैं। उनकी कहानी सुन हर किसी की आंखों में आंसु आ जाते हैं। 
 
बता दें कि शगुफ्ता ने बताया ‍था कि वह पिछले चार साल से आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं। 20 साल पहले वह तीसरी स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थीं। अब वह डायबिटीज और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रही हैं। उन्होंने कहा था, सिने और टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन (सिनटा) ने उन्हें कॉन्टैक्ट किया, लेकिन उन्होंने मदद लेने से इनकार कर दिया, क्योंकि वे लोग काफी कम पैसों से उनकी मदद कर रहे थे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए टॉपलेस हुईं जैकलीन फर्नांडिस, चादर से खुद को छिपाती आईं नजर