Publish Date: Thu, 22 Aug 2024 (16:40 IST)
Updated Date: Thu, 22 Aug 2024 (17:11 IST)
Maharashtra State Film Awards Winners List: महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार 21 अगस्त की शाम को वर्ली के डोम एसवीपी स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास खड़गे, महाराष्ट्र फिल्म, थिएटर और सांस्कृतिक विकास निगम की प्रबंध निदेशक स्वाति म्हसे-पाटिल, सांस्कृतिक कार्य निदेशालय के निदेशक विभीषण चावरे उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल को गणसम्राज्ञी लता मंगेशकर पुरस्कार 2024, फिल्मों के लिए प्रसिद्ध अभिनेत्री रोहिणी हट्टगंडी को राज्य सांस्कृतिक पुरस्कार 2024 और गायन संगीत के लिए प्रसिद्ध गायक सुदेश भोंसले को सम्मानित किया गया।
चित्रपति वि. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2023 शिवाजी साटम, चित्रपति वी. शांताराम विशेष योगदान पुरस्कार 2023, दिगपाल लांजेकर को प्रदान किया गया। सीनियर राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2023 आशा पारेख को और सीनियर राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड 2023 एन चंद्रा को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर निम्नलिखित पुरस्कार भी वितरित किए गए-
सर्वोत्कृष्ट कथा - शंतनू रोडे (गोष्ट एका पैठणीची)
पटकथा - मकरंद माने, विठ्ठल काळे (बापल्योक)
उत्कृष्ट संवाद - शंतनू रोडे (गोष्ट एका पैठणीची)
उत्कृष्ट गीते - गुरु ठाकूर (बापल्योक)
उत्कृष्ट संगीत - राहुल देशपांडे (मी वसंतराव)
उत्कृष्ट पार्श्वसंगीत - विजय गवंडे (बापल्योक)
उत्कृष्ट पार्श्वगायक - राहुल देशपांडे (मी वसंतराव)
उत्कृष्ट पार्श्वगायिका - प्राची रेगे (गोदाकाठ)
उत्कृष्ट नृत्यदिग्दर्शक - सुजितकुमार (चोरीचा मामला)
उत्कृष्ट अभिनेता - राहुल देशपांडे (मी वसंतराव)
उत्कृष्ट अभिनेत्री - मृण्मयी गोडबोले (गोदाकाठ)
उत्कृष्ट विनोदी अभिनेता - जितेंद्र जोशी (चोरीचा मामला)
सहायक अभिनेता - विठ्ठल काळे (बापल्योक)
सहायक अभिनेत्री - प्रेमा साखरदांडे (फनरल)
प्रथम पदार्पण अभिनेता - ऋतुराज वानखेडे (जयंती)
उत्कृष्ट प्रथम पदार्पण अभिनेत्री - पल्लवी पालकर (फास)
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें