Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर कभी नहीं कर पाएंगे शादी?

हमें फॉलो करें क्या मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर कभी नहीं कर पाएंगे शादी?
धुआं तो बहुत दिनों से उठ रहा था, लेकिन यकीन करना मुश्किल हो रहा था कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा में रोमांस चल रहा है। 
 
33 वर्ष के अर्जुन और 45 वर्ष की मलाइका के बीच कुछ न कुछ पक रहा है ये बातें तब से उठ रही थीं जब अबराज खान से मलाइका अलग होने की राह पर थीं। 
 
 
webdunia

चूंकि बॉलीवुड में इस तरह की खबरें आना आम है, इसलिए इसे भी महज अफवाह ही माना गया, लेकिन जैसे ही मलाइका और अर्जुन कभी रेस्तरां में तो कभी सिनेमाघर में साथ देखे जाने लगे यकीन पक्का हो गया। 
webdunia

अब चर्चा चल रही है दोनों के बीच शादी की। कुछ तारीखें भी तय हो चुकी हैं, जो गलत ही साबित हुई है। कहा जा रहा है कि मलाइका को अपनी पत्नी बनाने को लेकर अर्जुन बेहद गंभीर हैं। 
webdunia

इस मामले में उन्हें अपने दोनों चाचू (अनिल कपूर और संजय कपूर) का समर्थन प्राप्त है तो दूसरी ओर विरोध करने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है। 
 
पापा बोनी कपूर तो हैं ही खिलाफ। साथ में बहन अंशुला और सोनम कपूर को भी यह रिश्ता पसंद नहीं आ रहा है।
webdunia

बाप के तौर पर बोनी यह बात कबूल ही नहीं कर पा रहे हैं कि उनका बेटा ऐसी महिला से शादी करे जो न केवल उससे उम्र में बड़ी हो, बल्कि तलाकशुदा और एक बच्चे की मां हो। 
webdunia

कहने वाले तो यह भी कह रहे हैं कि इस संबंध से सलमान और बोनी के बीच भी संबंध खराब हो जाएंगे, लेकिन मलाइका अब खान परिवार का हिस्सा ही नहीं रही हैं इसलिए सलमान को शायद ही किसी किस्म की आपत्ति हो।  
webdunia

बहरहाल शादी की राह अर्जुन-मलाइका के लिए मुश्किल लग रही है। कई बातें सामने हैं जिस पर दोनों का विचार किया जाना जरूरी है। जिस तरह से अर्जुन के इस कदम का विरोध परिवार में ही हो रहा है उसको देख यह शादी मुश्किल ही लग रही है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस वजह से गौरी नहीं देती हैं शाहरुख खान को फैमिली फोटो शेयर करने की इजाजत