Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोरा का धमाकेदार डांस, 'छैंया-छैंया' पर लगाए ठुमके

हमें फॉलो करें अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोरा का धमाकेदार डांस, 'छैंया-छैंया' पर लगाए ठुमके

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 26 जून 2023 (10:57 IST)
Malaika Arora Dance : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर 26 जून को 38 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर बीती रात अर्जुन ने अपने घर पर बथर्ड पार्टी आयोजित की। इस पार्टी में अर्जुन की लेडी लव मलाइका अरोरा संग कई सेलेब्स ने शिरकत की और जमकर मस्ती भी की।
 
मलाइका अरोरा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के बर्थडे बेश में व्हाइट और ऑरेंज कलर की प्रिंटेड बॉडीकॉन मैक्सी ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। अर्जुन की पार्टी में मलाइका ने जमकर डांस भी किया। मलाइका अरोरा का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
 
वीडियो में मलाइका अरोरा अपने पॉपुलर गाने 'छैयां छैयां' पर डांस करती नजर आ रही हैं। मलाइका के किलर डांस मूव्स देख फैंस क्रेजी हो गए हैं। फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। 
 
बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीते काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर साथ में वेकेशन मनाते स्पॉट होते रहते हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी कर खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कियारा आडवाणी