Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अर्जुन कपूर संग मलाइका अरोरा ने इस तरह किया 2020 का वेलकम, तस्वीर हुई वायरल

हमें फॉलो करें अर्जुन कपूर संग मलाइका अरोरा ने इस तरह किया 2020 का वेलकम, तस्वीर हुई वायरल
, गुरुवार, 2 जनवरी 2020 (12:55 IST)
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा अपने रिलेशनशिप को कबुल कर चुके हैं। साल 2019 में दोनों के शादी करने की खबरें भी काफी चर्चा में रही हालांकि ऐसा हो नहीं सका।


हाल ही में अर्जुन और मलाइका साल 2020 का स्वागत करने गोवा गए थे। जहां पर दोनों ने नए साल का वेलकम धूमधाम से किया। साथ ही मलाइका ने अर्जुन कपूर संग एक रोमांटिक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की। 
 
webdunia
इस तस्वीर में मलाइका अरोरा अर्जुन कपूर को किस करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में दोनों की गजब की केमिस्ट्री दिख रही है। तस्वीर के साथ मलाइका ने लिखा, 'सन, स्टार, लाइट और खुशियां... 2020'
 
webdunia
इसके अलावा भी मलाइका ने एक और तस्वीर शेयर की है। जिसमें अर्जुन कपूर सहित उनका परिवार नजर आ रहा हैं। तस्वीर में मलाइका की बहन अमृता अरोरा और मां के अलावा कई और लोग हैं।
मलाइका और अर्जुन को अक्सर किसी पार्टी या फिर रेस्टोरेंट के बाहर एक साथ स्पॉट किया जाता है। बीते दिनों मलाइका ने एक चैट शो के दौरान अपनी ड्रीम वेंडिन के बारे में बात करते हुए कहा था कि 'मेरी शादी बीच पर होगी और पूरी तरह से सफेद होगी। मुझे शादी में हर चीज सफेद चाहिए। एली साब गाउन पहनूंगी। ब्राइड्समेट्स मेरी गर्लगैंग होगी। मुझे ब्राइड्समेट्स का कॉन्सेप्ट काफी पसंद है।' 
 
वर्कफ्रंट की बात करे तो मलाइका अरोरा जहां काफी समय से फिल्मी पर्दे पर नजर नहीं आई वहीं अर्जुन कपूर कि आखिर रिलीज फिल्म पानीपत बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म में अर्जुन एक पेशवा के किरदार में नजर आए थे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आयुष शर्मा का खुलासा, इस वजह से सलमान खान के जन्मदिन पर अर्पिता ने दिया बेटी को जन्म‍