Publish Date: Fri, 30 Jul 2021 (10:59 IST)
Updated Date: Fri, 30 Jul 2021 (11:00 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। मलाइका कई रियलिटी शोज को जज करती नजर आती हैं। वही अब वह एक ओर शो को जज करते दिखेंगी। इस शो का नाम 'सुपर मॉडल ऑफ द ईयर सीजन 2' है।
हाल ही में मलाइका ने एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। इस वीडियो में मलाइका का सुपर मॉडल वाला स्टनिंग और ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा है। मलाइका एक मॉडल रह चुकी हैं और उन्होंने इस शो के लिए एक सुपर मॉडल वाला लुक ही चुना है।
यह शो 22 अगस्त से एमटीवी पर टेलीकास्ट होगा। इस शो में मलाइका के साथ मिलिंद सोमन और अनुषा दांडेकर भी जज की भूमिका में नजर आएंगे।
बता दें कि मलाइका अरोरा ने ने फिल्मों में अपने स्पेशल आइटम सॉन्ग से जबरदस्त पहचान बनाई है। वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं।