Publish Date: Mon, 20 Jan 2020 (12:41 IST)
Updated Date: Mon, 20 Jan 2020 (12:45 IST)
दिशा पाटनी की फिल्म 'मलंग' जल्दी ही रिलीज होने वाली है और इस फिल्म के ट्रेलर ने धूम मचा रखी है। ट्रेलर में दिशा बिकिनी पहने नजर आई हैं और उनका यह अंदाज काफी पसंद किया गया।
दिशा ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में कुछ फोटो पोस्ट किए हैं जिसमें वे लाल रंग की बिकिनी में नजर आ रही हैं।
यह मलंग की शूटिंग के दौरान के फोटो हैं। ये फोटो वायरल हो रहे हैं और ठंड के दिनों में इन्होंने तापमान बढ़ा दिया है।