Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 24 April 2025
webdunia

ऑस्कर्स 2024 में मलयालम फिल्म '2018 : एवरीवन इज हीरो' को मिली ऑफिशियल एंट्री

Advertiesment
हमें फॉलो करें Oscars 2024 India's official entry

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 27 सितम्बर 2023 (17:24 IST)
Film 2018 Everyone is a Hero: भारतीय सिनेमा के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। मलयालम फिल्म '2018 : एवरीवन इज ए हीरो' की एकेडमी अवॉर्ड्स 2024 में एंट्री हो गई है। इस फिल्म को भारत की ओर से ऑस्कर्स 2014 में ऑफिशियल एंट्री मिली है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इसकी घोषणा की है।
 
फिल्म '2018 : एवरीवन इज ए हीरो' साल 2018 में केरल में आई भीषण बाढ़ पर आधारित है। इस आपदा में लगभग 483 लोगों की जान गई थी। फिल्म में उस समय के हुए सारे तथ्यों को दर्शाया गया है। इसी के साथ फिल्म में इंसानियत को भी सबसे ज्यादा दिखाया गया है।
 
जूड एंथनी जोसेफ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में टोवीनो थॉमस, कनचाको बाम, आसिफ अली और अपर्णा बालमुरली जैसे सितारे नजर आए थे। यह फिल्म इसी साल मई में रिलीज की गई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। यह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के हिसाब से तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। 
 
फिल्म '2018 : एवरीवन इज ए हीरो' को ऑस्कर 2024 के लिए चुनने से पहले कई भारतीय फिल्में ऑस्कर 2024 की रेस में शामिल थी। इनमें द केरल स्टोरी, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे, बालागम सहित 22 फिल्मों के नाम शामिल है। 
 
ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री मिलने के बाद फिल्म के एक्टर टोविनो थॉमस ने कहा, ऑस्कर के लिए भारत की इस फिल्म को चुना जाना वास्तव में हमारी फिल्म के लिए एक बेहद यादगार पल बन गया है। यह सिर्फ एक अभिनेता के रूप में मेरे लिए गर्व का क्षण नहीं है, बल्कि पूरी टीम के लिए है, जिसने इस परियोजना में अपना दिल और आत्मा लगा दी।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शादी के बाद परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा ने फैंस को कहा शुक्रिया, लिखा खास पोस्ट