Publish Date: Thu, 05 Dec 2024 (15:34 IST)
Updated Date: Thu, 05 Dec 2024 (15:35 IST)
90 के दशक में हिंदी सिनेमा में कदम रखने वालीं ममता कुलकर्णी फिल्मों को छोड़ने के साथ-साथ भारत भी छोड़ दिया। अब ममता कुलकर्णी 25 साल के बाद भारत लौट आई हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर करके बताया कि वह एक खास काम से इंडिया लौटी हैं।
ममता कुलकर्णी ने बताया कि वह पिछली बार भारत कुंभ मेला अटेंड करने आई थी। अब वह फिर कुंभ मेले में जाएंगी। ममता कुलकर्णी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में ममता ने कहा, हेलो, मैं ममता कुलकर्णी हूं। 25 साल के बाद मैं मुंबई लौटी हूं 'आमची मुंबई'।
ममता ने कहा, मुझे वो बीता वक्त याद आ गया है, जब मैं साल 2000 में इंडिया के बाहर गई थी और साल 2025 में मै वापस आई हूं। मैं काफी भावुक हो गई हूं और उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। मैं काफी इमोशनल हो गई हूं। जब मेरी फ्लाइट लैंड हो रही थी, तो मैं अपने आसपास देख रही थी। मैंने 24 साल के बाद अपने देश को टॉप से देखा और मेरी आंखों में आंसू आ गए।
ममता ने वीडियो पोस्ट करने के साथ कैप्शन में लिखा, मैं अपनी मातृभूमि पर 25 साल बाद लौटी हूं। 12 सालों की तपस्या के बाद मैंने 'कुंभ मेला अटेंड किया था और अब 12 साल बाद में दोबारा 'महाकुंभ 2025' का हिस्सा बनने के लिए लौटी हूं।
बता दें कि ममता कुलकर्णी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रही हैं। 2016 में ममता कुलकर्णी का नाम एक हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस में आया था। इसके बाद वह केन्या चली गई थीं। ममता कुलकर्णी का नाम गैंगस्टर छोटा राजन और ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से जुड़ चुका है।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें