Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राज कौशल को हो गया था हार्ट अटैक आने का एहसास, मंदिरा बेदी से कही थी यह बात

हमें फॉलो करें राज कौशल को हो गया था हार्ट अटैक आने का एहसास, मंदिरा बेदी से कही थी यह बात
, शुक्रवार, 2 जुलाई 2021 (11:07 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का बीते दिनों हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था। उनके आकस्मिक निधन से हर कोई सदमे में हैं। 30 जून को राज कौशल को करीब 4 हार्ट अटैक आया था और अस्पताल ले जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

 
अब राज के निधन के बाद उनके दोस्त और म्यूजिक निर्देशक सुलेमान मर्चेंट ने बताया कि राज एक दिन पहले से अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे और उन्होंने मंदिरा से कहा था कि उन्हें हार्ट अटैक आ रहा है। मंदिरा, लेकिन जब तक उन्हें अस्पताल लेकर गईं तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
 
खबरों के अनुसार एक न्यूज चैनल से बात करते हुए सुलेमान ने कहा, मंगलवार शाम से ही राज कौशल ठीक महसूस नहीं कर रहे थे। उन्हें लगा कि ये एसिडिटी है और राज ने एंटासिड टैलबेट ली। लेकिन सुबह 4 बजे उनकी बेचैनी ज्यादा बढ़ गई। राज ने मंदिरा को बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आ रहा है।
 
webdunia
जिसके बाद मंदिरा ने तुरंत अपने दोस्त आशीष चौधरी को कॉल किया और राज को अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन राज बेहोश हो रहे थे। वे राज को अस्पताल ले गए, लेकिन 5-10 मिनट बाद ही उनको महसूस हुआ कि राज की पल्स नहीं है। डॉक्टर के पास पहुंचने से पहले बहुत देर हो चुकी थी।
 
सुलेमान ने यह भी बताया कि इससे पहले भी राज को हार्ट अटैक आया था तब उनकी उम्र 30-32 थी। लेकिन उस अटैक के बाद से राज अपना बहुत ध्यान रखने लग गए थे। उनकी हालत पहले से बेहतर हो गई थी। मैंने 25 साल पुराना अपना दोस्त खो दिया है।
 
बता दें कि राज कौशल बॉलीवुड निर्देशक और प्रोड्यूसर थे। राज ने प्यार में कभी कभी, शादी का लड्डू और एंथनी कौन है जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। मंदिरा बेदी ने 14 फरवरी 1999 को राज कौशल से शादी की थी। दोनों की लव मैरिज थी। मंदिरा बेदी और राज के दो बच्चे हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से इतने करोड़ रुपए कमाती हैं प्रियंका चोपड़ा