Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नेपाली सुंदरी मनीषा कोइराला करना चाहती थीं 20 साल बड़े शादीशुदा एक्टर संग शादी

हमें फॉलो करें नेपाली सुंदरी मनीषा कोइराला करना चाहती थीं 20 साल बड़े शादीशुदा एक्टर संग शादी

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 16 अगस्त 2023 (12:18 IST)
Manisha Koirala Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला 16 अगस्त को 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। मनीषा कोइराला नेपाल से हैं लेकिन उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती और अदाओं से सभी को अपना दीवाना बनाया है। 90 के दशक में मनीषा की खास प्रसिद्धी थी।
 
मनीषा कोइराला के दादा बिश्नेश्वर प्रसाद कोइराला, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री थे। मनीषा वैसे तो पॉलिटिकल बैकग्राउंड से संबंध रखती हैं लेकिन उन्हें राजनीति की जगह फिल्मों और मॉडलिंग में रुझान आया। मनीषा ने पहले अपनी शुरुआत नेपाली फिल्म से ही की। हालांकि उन्होंने हिन्दी और नेपाली फिल्मों के अलावा साउथ इंडियन फिल्में भी की हैं। 
 
webdunia
1989 में मनीषा की पहली नेपाल फिल्म 'फेरी भेटुला' आई थी। हालांकि इसमें उनका किरदार काफी छोटा था। इसके बाद 1991 में उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। मनीषा की पहली बॉलीवुड फिल्म 'सौदागर' थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में की। 
 
हालांकि मनीषा को एक्टिंग से ज़्यादा उनकी खूबसूरती के लिए जाना जाता था। मनीषा ने 1942 ए लव स्टोरी, अकेले हम अकेले तुम, बॉम्बे, दिल से, मन जैसी फिल्मों में काम कर नाम कमाया। अनिल कपूर के साथ '1942 ए लव स्टोरी' में उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा उन्हें 'बॉम्बे', 'खामोशी' जैसी फिल्मों के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर क्रिटिक्स पुरस्कार दिया गया। 
 
मनीषा ने अपने करियर में शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान जैसे कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है। मनीषा कोइराला प्रोफेशनल के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं। मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर के अफेयर के किस्से सुर्खियों में रहते थे। 
 
मनीषा कोइराला अपने से 20 साल बड़े नाना पाटेकर से शादी करना चाहती थीं। दरअसल, 1996 में आई फिल्म अग्निसाक्षी में दोनों ने साथ काम किया था और इस दौरान ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। वैसे तो नाना पाटेकर उस वक्स शादीशुदा थे लेकिन पत्नी से रिश्ते अच्छे न होने की वजह से वह उनसे अलग रहते थे। 
 
कहा जाता है कि मनीषा नाना के प्यार में इस कदर पागल हो गई थीं कि वह उन्हें शादी तक करना चाहती थी। लेकिन उस वक्त नाना शादी के मूड में बिल्कुल भी नहीं थे। जिसकी वजह से दोनों के बीच काफी झगड़े भी हुए थे। इसी बीच नाना का नाम एक्ट्रेस आयशा जुल्का के साथ जुड़ने लगा। आयशा की वजह से मनीषा और नाना के बीच झगड़े और भी बढ़ने लगे और एक दिन तंग आकर मनीषा ने खुद ही नाना पाटेकर से रिश्ता खत्म कर लिया। 
 
मनीषा कोइराला ने साल 2010 में नेपाल के सम्राट दहल से शादी रचाई थी। हालांकि उनकी शादी 2 साल तक भी नहीं चल पाई। सम्राट मनीषा से करीब 7 साल छोटे थे। आज मनीषा 53 साल की उम्र में भी अकेले जीवन बिता रही हैं। वह कैंसर से भी जंग जीत चुकी हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कभी एडवरटाइजमेंट फर्म में काम करते थे सैफ अली खान, नवाबों के खानदान से रखते हैं ताल्लुक