Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मनोज बाजपेयी पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्टर की मां का 80 साल की उम्र में निधन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Manoj Bajpayee

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 8 दिसंबर 2022 (14:03 IST)
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की मां गीता देवी का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। मनोज बाजपेयी की मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं और दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थीं। 
 
पिछले दिनों अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर मनोज बाजपेयी मां से मिलने के लिए अस्पताल भी पहुंचे थे। मां के निधन से मनोज बाजपेयी का पूरा परिवार सदमे में है। 
 
मनोज बाजपेयी अपने माता-पिता के बेहद करीब थे। अक्टूबर 2021 में मनोज के पिता राधाकांत बाजपेयी का भी 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संजय मिश्रा ने बताया, 'वध' और 'हत्या' में अंतर