Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साहिल खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज, मॉडल मनोज पाटिल को आत्महत्या के लिए उकसाने का लगा आरोप

Advertiesment
हमें फॉलो करें साहिल खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज, मॉडल मनोज पाटिल को आत्महत्या के लिए उकसाने का लगा आरोप
, शुक्रवार, 17 सितम्बर 2021 (18:33 IST)
मिस्टर इंडिया रह चुके बॉडी बिल्डर और मॉडल मनोज पाटिल ने बीते दिन मुंबई में आत्महत्या की कोशिश की थी। उन्होंने एक सुसाइट नोट लिखकर अभिनेता साहिल खशन पर कई आरोप भी लगाए थे। मनोज ने कहा था कि वे उन्हें साइबर बुलिंग और मानसिक रूप से परेशान करते हैं। 

 
वहीं अब इस मामले में ओशिवारा पुलिस ने साहिल खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। साहिल के खिलाफ मनोज पाटिल को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। साहिल के अलावा 2 अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
 
खबरों के अनुसार पुलिस ऑफिसर ने कहा, हम पाटिल की सेहत ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। उनके खत को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। अब जांच करेंगे कि क्या दोषी ने मनोज को आत्महत्या के लिए उकसाया था। 
 
वहीं इस विवाद में नाम आने के बाद साहिल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी सफाई भी दी। उन्होंने कहा, पूरा मामला मनोज और राज फौजदार नाम के शख्स के बीच का है। मैं एक सोशल नेटवर्किंग साइट पर राज फौजदार नाम के एक लड़के से मिला था। वह दिल्ली से है और उसने एक वीडियो बनाया था कि मनोज पाटिल ने उससे 2 लाख रुपए लिए और उसे एक्सपायर्ड स्टेरॉयड बेच दिया जिसके बाद उसे हार्ट और स्किन की कुछ प्रॉब्लम भी हो गई।
 
वह सोशल मीडिया में अपना सपोर्ट चाहता था, इसलिए मैंने उसका वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर लोगों से फौजदार को सपोर्ट करने के लिए कहा। मैंने यह भी कहा कि स्टेरॉयड रैकेट बंद होना चाहिए। फौजदार ने कहा था कि मनोज पाटिल उनके पैसे नहीं लौटा रहे हैं और उन्होंने पैसे अरेंज करने के लिए अपनी बाइक भी बेच दी थी। 
 
साहिल ने कहा, जब मुझे पता चला कि मनोज ने लेटर में राज की जगह उनका नाम लिखा है, तो मैं हैरान हो गया। अगर मैं मनोज को सोशल मीडिया पर हैरेस कर रहा था, तो आखिर वजह क्या रही होगी। मैंने वह पोस्ट इसलिए डाला ताकि उस लड़के को न्याय ‍‍मिल सके। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मैंने पोंछा लगाया है तो मैं ही सुखाऊंगा न.... : चटपटा है यह जोक