Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अगले महीने होने वाली थी ईश्वरी देशपांडे की शादी, मंगेतर संग गोवा गई थीं घूमने

हमें फॉलो करें अगले महीने होने वाली थी ईश्वरी देशपांडे की शादी, मंगेतर संग गोवा गई थीं घूमने
, बुधवार, 22 सितम्बर 2021 (12:36 IST)
दिल दिया गल्लां और हाई एंड यारियां जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं मराठी एक्ट्रेस ईश्वरी देशपांडे की कार दुर्घटना में मौत हो गई है। ईश्वरी के साथ उनके मंगेतर शुभम देडगे की भी इस हादसे में मौत हो गई हैं। दोनों गोवा वेकेशन मनाने गए थे। 

 
बताया जा रहा है कि हाल ही में ईश्वरी और शुभम की सगाई हुई थी। दोनों की शादी अगले महीने होने वाली थी। लेकिन शादी से पहले ही दोनों साथ में इस दुनिया को अलविदा कह गए। 
 
webdunia
Photo - Instagram
खबरों के अनुसार गोवा के अंजुना बीच के रास्ते में उनकी कार अनियं‍त्रित होकर एक पेड़ से टकराते हुए बागा-कळंगुट के नाले में गिर गई। शुभम और ईश्वरी कार के सेंट्रल लॉक के कारण गाड़ी में फंस गए थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शुभम और ईश्वरी देशपांडे को गाड़ी से निकालकर उन्हें फर्स्ट एड देने की कोशिश की लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी। 
 
25 साल की ईश्वरी ने प्रेमाछे साइड इफेक्ट्स से मराठी फिल्मों में डेब्यू किया था। खबरों की मानें तो वे एक हिन्दी और मराठी फिल्म में काम कर रही थी, जिसकी शूटिंग दोनों ने हाल ही में पूरी की थी। ईश्वरी पुणे में रहती थीं। वहीं उनके होने वाली पति शुभम नांदेड़ सिटी इलाके में रहते थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खतरों के खिलाड़ी 11 : फिनाले से पहले ही सामने आया विनर का नाम, फैंस दे रहे बधाई