Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सड़क हादसे में मराठी एक्ट्रेस कल्याणी कुराले का‍ निधन

Advertiesment
हमें फॉलो करें marathi actress kalyani kurale death road accident entertainment bollywood news in hindi

WD Entertainment Desk

, रविवार, 13 नवंबर 2022 (17:17 IST)
मनोरंजन जगत से दुखद खबर सामने आई है। मशहूर मराठी एक्ट्रेस कल्याणी कुराले का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। खबरों के अनुसार जब कल्याणी अपना रेस्टोरेंट बंद कर घर जा ही थं, तब कोल्हापुर रोड पर एक डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। 

 
बताया जा रहा है जहां कल्याणी का एक्सीडेंट हुआ, उस जगह के नजदीक ही हलोंदी सांगली फाटा पर उनका रेस्टोरेंट है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही इसे शुरू किया था। कल्याणी रोज रेस्टोरेंट में मेहमानों को हैंडल करती थी। कल्याणी अपने बिजनेस और शूटिंग दोनों को ही टाइम देती थी। 
 
कल्याणी कुराले जाधव को आखिरी बार शो दखंचा राजा ज्योतिबा और तुझ जीव रंगला में देखा गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कई टीवी शोज में भी अहम भूमिका निभाई थी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'मेरे हस्बैंड की बीवी' में नजर आएगी अर्जुन कपूर-भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी