Publish Date: Sun, 13 Nov 2022 (15:30 IST)
Updated Date: Sun, 13 Nov 2022 (15:33 IST)
महानायक अमिताभ बच्चन के साथ मिस्टर नटवरलाल, खून पसीना, दो और दो पांच और याराना जैसी फिल्में करने वाले वरिष्ठ निर्देशक राकेश कुमार का निधन हो गया है। खबरों के अनुसार राकेश कुमार कैंसर से पीड़ित थे।
मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद बृहस्पतिवार को फिल्म निर्माता का निधन हो गया। वह 80 साल के थे। राकेश कुमार ने 1973 में अमिताभ बच्चन अभिनीत प्रकाश मेहरा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जंजीर' में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया।
1977 में खून पसीना फिल्म के साथ उन्होंने स्वतंत्र निर्देशन शुरू किया। कुमार की चर्चित फिल्मों में कमांडर, कौन जीता कौन हारा और सूर्यवंशी भी शामिल है।
Edited By : Ankit Piplodiya