khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिग बॉस 10 में मेघना नायडू!

Advertiesment
मेघना नायडू
रियलिटी शो बिग बॉस में हर बार ऐसा चेहरा भी ढूंढा जाता है जो ग्लैमरस लगे। इस बार इस कमी को फिल्म अभिनेत्री मेघना नायडू पूरी कर सकती हैं। 
सूत्रों का कहना है कि मेघना नायडू को शो की तरफ से प्रस्ताव आया है और इसको लेकर वे बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने हां कहा है और यदि वे अपना निर्णय नहीं बदलती हैं तो 16 अक्टूबर से शुरू हो रहे इस लोकप्रिय शो में नजर आ सकती हैं जिसके होस्ट बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हैं। 

 
कलियों का चमन नामक गाने से मेघना नायडू वर्ष 2000 में सुर्खियों में आई थीं। कुछ दक्षिण भारतीय फिल्म करने के बाद हिंदी फिल्मों में उन्होंने 2003 में प्रदर्शित फिल्म 'हवस' से अपना करियर शुरू किया। मेघना ने इसके बाद कुछ फिल्में की, लेकिन ज्यादातर 'बी' ग्रेड थी और उन्हें सफलता नहीं मिली। इस वर्ष प्रदर्शित हुई 'क्या कूल हैं हम 3' में भी वे नजर आई थीं। 
 
36 वर्षीय मेघना के करियर के लिए 'बिग बॉस' सीजन 10 महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भंसाली अब इस 'खान' से टक्कर लेंगे