Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मीका सिंह के स्टूडियो में मिला उनकी मैनेजर का शव, ड्रग के ओवरडोज से हुई मौत

हमें फॉलो करें मीका सिंह के स्टूडियो में मिला उनकी मैनेजर का शव, ड्रग के ओवरडोज से हुई मौत
, शनिवार, 22 फ़रवरी 2020 (17:22 IST)
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह की मैनेजर सौम्या खान का निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक सौम्या ने मुंबई के अंधेरी इलाके में कथित तौर पर नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली।


मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। मीका सिंह ने सौम्या की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, वाहेगुरू जी का खालसा वाहेगुरू जी की फतेह। ये बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारी प्यारी सौम्या खान अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने बहुत कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है और वह अपने पीछे ढेरों खूबसूरत यादें छोड़ गई हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मैं उनके पति और परिवार को सांत्वना देता हूं।
 
हालांकि सौम्या खान ने आत्‍महत्‍या क्यों की अभी इसकी वजह का पता नहीं चल पाया है और ना ही सौम्या कोई सुसाइट नोट बरामद हुआ है। लेकिन पुलिस अपनी छानबीन में लगी हुई हैं।

खबरों की माने तो पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी साजिश की आशंका नजर नहीं आ रही। इसीलिए पुलिस ने इस केस को दुर्घटनावश मौत का मामला बताकर दर्ज किया है।
 
वर्सोवा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राघवेंद्र ठाकुर ने बताया कि सौम्या खान, मीका सिंह के अंधेरी स्थित चार मंजिला बंगले की पहली मंजिल के स्टूडियो में रहती थीं। यह घटना 2 फरवरी 2020 की है। सौम्या के शव को अंतिम संस्कार के लिए पंजाब में रहने वाले उसके परिजनों को सौंप दिया गया था, जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी मां को दिया खास गिफ्ट, वायरल हुई फैमिली फोटो!