Publish Date: Sat, 22 Feb 2020 (16:14 IST)
Updated Date: Sat, 22 Feb 2020 (16:16 IST)
बॉलीवुड के मशहूर सेलेब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने हाल ही में अपना साल 2020 का कैलेंडर लॉन्च किया है। जिसमे बॉलीवुड के कई टॉप सितारें नजर आए। इसके बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स चर्चा में आ गए। कियारा आडवाणी ने अपने फोटोशूट से काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं।
इस फोटोशूट में कियारा आडवाणी टॉपलेस नजर आई थीं। उन्होंने खुद को केले के पत्ते से कवर किया हुआ था। सोशल मीडिया पर कियारा की इस तस्वीर रिलीज होने के बाद कई मीम्स भी बनें। अब कियारा आडवाणी का फोटोशूट कॉपी होने पर डब्बू रतनानी की आलोचना की जा रही है।
खबरों के अनुसार इंटरनेशनल फोटोग्राफर मैरी बार्श ने आरोप लगाया है कि डब्बू रतनानी ने उनके कॉन्सेप्ट को कॉपी किया है। सोशल मीडिया पर कोलाज की फॉर्म में एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें एक तरफ कियारा तो दूसरी तरफ एक मॉडल नजर आ रही हैं। दोनों एक ही तरह के पोज में खड़ी हैं।
मैरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि, मैं इससे ज्यादा कुछ और नहीं कहना चाहती हूं। मैरी एक मशहूर मॉडल है जो लॉस एंजेलेस, दुबई, मियामी, केपटाउन और मुंबई जैसे कई शहरों में ब्यूटी इंडस्ट्री के लिए काम कर चुकी है।