Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धोती पहन मिलिंद सोमन ने किया रैंप वॉक, एक्टर का अंदाज देख मलाइका अरोरा के उड़े होश

हमें फॉलो करें धोती पहन मिलिंद सोमन ने किया रैंप वॉक, एक्टर का अंदाज देख मलाइका अरोरा के उड़े होश
, सोमवार, 27 सितम्बर 2021 (14:08 IST)
एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन 55 साल की उम्र में भी एकदम फिट हैं। लोग उनसे फि‍टनेस टिप्‍स लेते हैं। एनर्जी और फिटनेस के मामले में वह अच्छे-अच्छे एक्टर्स को मात देते हैं। उन्हें देखकर आज भी कई लड़कियों की धड़कने बढ़ जाती हैं। 
 
मिलिंद सोमन इन दिनों एमटीवी के शो 'सुपरमॉडल ऑफ द ईयर 2' को जज करते नजर आ रहे हैं। इस शो में उनके साथ बॉलीवुड की हॉट दीवा मलाइका आरोरा भी जज की कुर्सी संभाल रही हैं। इस शो में मिलिंद सोमन ने लगभग 26 साल बाद रैंप वॉक किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 
वीडियो में मिलिंद सोमन धोती पहने रैंप पर वॉक करते नजर आ रहे हैं। उनके साथ कंटेस्टेंट्स भी पोज करती नजर आ रही हैं। मिलिंद का ये हॉट अंदाज देखकर मलाइका अरोरा के भी होश उड़ गए। वीडियो में मलाइका जोर से चिल्लाते हुए कहती नजर आ रही हैं 'वाहट द लुक'।
 
मिलिंद सोमन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'और 26 साल बाद...एक बार फिर।' मिलिंद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हर कोई उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहा है।
 
बता दें कि मिलिंद सोमन ने 26 साल पहल अलीशा चिनॉय के गाने 'मेड इन इंडिया' में धोती पहनकर रैम्प वॉक किया था। 26 साल बाद उन्होंने इस मोमेंट को फिर से रिक्रिएट किया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नुसरत जहां की फिल्म 'एसओएस कोलकाता' जी5 पर होगी रिलीज, यश दासगुप्ता के साथ आएंगी नजर