Publish Date: Fri, 18 Oct 2019 (16:26 IST)
Updated Date: Fri, 18 Oct 2019 (16:32 IST)
मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार की जाती हैं। सोशल मीडिया पर मोनालिसा के लाखों फॉलोअर्स हैं। वे अक्सर अपनी हॉट एंड सेक्सी तस्वीरों से इंटरनेट पर धमाल मचाती रहती हैं।
बीते दिन ही मोनालिसा ने करवा चौथ का त्योहार अपने पति संग बहुत ही धूमधाम से मनाया। और अब मोनालिसा ने अपना करवा चौथ लुक फैंस के साथ शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस उनके दिवाने हो गए हैं।
तस्वीरों में मोनालिसा पिंक रेड लहंगे में काफी सेक्सी अंदाज में नजर आ रही हैं।
पिंक रेड लहंगे के साथ मोनालिसा ने गोल्डन कलर का मांगटीका लगाया हुआ है। यह मांगटीका उनके लुक पर बहुत शानदार लग रहा है।
मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा का एक जानामाना नाम हैं। उन्होंने भोजपुरी एक्टर विक्रांत से शादी की है।
भोजपुरी सिनेमा ही नहीं मोनालिसा टीवी जगत का भी पॉपुलर चेहरा बन चुकी हैं। इन दिनों वह सीरियल नजर में दिख रही हैं। इस सीरियल में मोनालिसा डायन मोहना के किरदार में दिखाई देती हैं।