Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मलयाली के बाद मौनी रॉय ने सूरज नाम्बियार संग बंगाली रीति-रिवाज से रचाई शादी, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

हमें फॉलो करें मलयाली के बाद मौनी रॉय ने सूरज नाम्बियार संग बंगाली रीति-रिवाज से रचाई शादी, देखिए खूबसूरत तस्वीरें
, शुक्रवार, 28 जनवरी 2022 (13:23 IST)
टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी एक्ट्रेस मौनी रॉय 27 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। 27 जनवरी की सुबह मौनी ने सूरज संग मलयाली रीति-रिवाजों से शादी की थी।
 
webdunia
वहीं 27 जनवरी की शाम को मौनी ने बंगाली रीति-रिवाजों से भी सूरज संग सात फेरे लिए। बंगाली शादी की तस्वीरें भी मौनी रॉय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। 
 
webdunia
बंगाली दुल्हन बनी मौनी रॉय बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मौनी रॉय लाल रंग का लहंगा पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को गोल्डन और ग्रीन कलर की ज्वैलरी, नथ, चूड़ियों और गजरे से कंप्लीट किया है।
webdunia
वहीं इस मौके पर मौनी रॉय ने जो दुपट्टा कैरी किया है, उस पर लोगों की नजरें टिक गई हैं। मौनी के दुपट्टे पर एक प्यारा से संदेश लिखा हुआ नजर आ रहा है।एक्ट्रेस के दुपट्टे पर 'आयुष्मति भव:' लिखा हुआ दिखा रहा है।
 
बंगाली दूल्हा बने सूरज व्हाइट कलर की शेरवानी में काफी जच रहे हैं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग दोशाला और गले का हार पेयर किया है। तस्वीरों में मौनी और सूरज रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं।
 
बता दें कि इससे पहले मौनी रॉय ने मलयाली रीति-रिवाज से हुई अपनी शादी की तस्वीरें भी शेयर की थी। सूरज नाम्बियार साउथ इंडियन है वहीं मौनी बंगाली हैं। इसलिए इस कपल ने दोनों रीति-रिवाज से गोवा में शादी रचाई है।
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वर्ष 2021 की सबसे बकवास 10 फिल्में, सलमान खान की राधे टॉप पर