Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मौनी रॉय का कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू, व्हाइट कलर का गाउन पहन बिखेरा हुस्न का जलवा

Advertiesment
हमें फॉलो करें मौनी रॉय का कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू, व्हाइट कलर का गाउन पहन बिखेरा हुस्न का जलवा

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 24 मई 2023 (12:59 IST)
Mouni Roy Cannes Debut: 76वें कान फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की कई हसीनाएं अपने हुस्न का जलवा बिखेरी नजर आ रही हैं। टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी इस साल कान के रेड कारपेट पर डेब्यू किया है। मौनी रॉय ने अपने कान डेब्यू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

 
मौनी रॉय व्हाइट कलर के ऑफ शोल्डर फेदर गाउन में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। मौनी का यह बॉल गाउन एटेलियर जुरहा ने डिजाइन किया था। इसके साथ मौनी ने Boucheron का स्टेटमेंट नेक पीस पहना। 
 
मिनिमल मेकअप और मेसी बन के साथ मौनी ने अपने लुक को कम्प्लीट किया है। इन तस्वीरों के साथ मौनी ने लिखा, 'डेब्यू। आज रात कान के रेड कार्पेट पर। ये एक ड्रीम डेब्यू था और मुझे इसका हर सेकेंड याद है। आने वाले दिनों में बहुत सारी यादें लेकर जा रही हूं। साथ ही आपके फीड्स को लगातार स्पैम करती रहूंगी।
 
बता दें ‍कि कान फिल्म फेस्टिवल में मौनी रॉय के अलावा इस साल सारा अली खान, ईशा गुप्ता, मृणाल ठाकुर, मानुषी छिल्लर और सपना चौधरी ने भी डेब्यू किया है। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन, उर्वशी रौतेला, सनी लियोनी, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने भी कान के रेड कारपेट पर वॉक किया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हेमा मालिनी और श्रीदेवी से लेकर अनिल कपूर के साथ काम करने तक, जानिए रितिक रोशन की अनजानी फिल्में