Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिकिनी पहन समंदर किनारे आराम फरमाती नजर आईं मौनी रॉय, हॉट तस्वीरें वायरल

हमें फॉलो करें बिकिनी पहन समंदर किनारे आराम फरमाती नजर आईं मौनी रॉय, हॉट तस्वीरें वायरल
, शुक्रवार, 27 अगस्त 2021 (14:47 IST)
फिल्म और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अभिनय की दुनिया में ज्यादा दिखाई नहीं दे रही हैं, लेकिन इंस्टाग्राम पर छाई हुई हैं। फैंस तो उनकी फोटो और वीडियो का इंतजार करते हैं और मौनी उन्हें निराश नहीं करती हैं।

 
मौनी रॉय फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मौनी रॉय ने अपनी कुछ बिकिनी तस्वीरें शेयर की है।
 
इन तस्वीरों में मौनी रॉय ग्रे कलर की बिकिनी पहने समंदर किनारे बीच पर आराम फरमाती नजर आ रही हैं। उनके बाल खुले है और सामने एक किताब खुली पड़ी है। हालांकि, मौनी का ध्यान बुक पर बिल्कुल भी नहीं है।
 
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मौनी ने लिखा, 'बाहर गर्मी थी और मैं अंदर कोई गाना सुन रही थी या कोई कविता थी, उम्म्म मैं भूल गई।' मौनी रॉय की यह तस्वीरें मालदीव वेकेशन के दौरान की है। उस दौरान भी उन्होंने कई बिकिनी फोटोज शेयर की थी। 
 
बता दें कि मौनी रॉय को टीवी सीरियल 'नागिन' से जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। वह गोल्ड और मेड इन चाइना जैसी कई फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। मौनी जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखेंगी। इस फिल्म में वह निगेटिव रोल निभाएंगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चेहरे फिल्म समीक्षा: जिस्म चले जाएंगे पर जिंदा रहेंगे चेहरे