Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मौनी रॉय की जिंदगी में हुई इस खास शख्स की एंट्री, जल्द बंधेंगी शादी के बंधन में!

हमें फॉलो करें मौनी रॉय की जिंदगी में हुई इस खास शख्स की एंट्री, जल्द बंधेंगी शादी के बंधन में!
, शनिवार, 16 जनवरी 2021 (17:36 IST)
साल 2021 की शुरूआत बॉलीवुड के लिए अच्छी रही है। कहीं ‍किसी के घर नन्हा मेहमान आ रहा है तो वहीं कोई शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहा है। एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल के शादी के बंधन में बंधने की खबर आ रही हैं। वहीं अब ताजा खबरों की माने तो एक्ट्रेस मौनी रॉय भी शादी कर सकती हैं। 

 
खबरों के अनुसार मौनी रॉय ने लॉकडाउन के दौरान दुबई में अपनी बहन, जीजू और उनके बच्चों के साथ बिताया था। इस दौरान मौनी को दुबई के बैंकर सूरज नाम्बिआर से प्यार हो गया है। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
 
खबरों की माने तो मौनी रॉय ने सूरज के साथ अपना रिलेशनशिप इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया है। उन्होंने सूरज और उनके परिवार के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की थी। इतना ही नहीं उन्होंने सूरज के माता-पिता को मॉम-डैड भी कहा है। 
 
webdunia
बताया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। मौनी सूरज के पेरेंट्स के साथ बहुत कंफर्टेबल हैं। मौनी सूरज से पहले गौरव चोपड़ा और मोहित रैना को डेट कर चुकी हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय जल्द ही ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में मौनी रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रितिक रोशन को बचपन में थी यह समस्या, स्कूल नहीं जाते थे