Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ब्रह्मास्त्र फिल्म से मौनी रॉय का लुक आया सामने, बनी हैं अंधेरे की रानी

ब्रह्मास्त्र में एक्ट्रेस मौनी रॉय निगेटिव रोल में हैं। अंधेरे की रानी बनी है। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो गया है।

हमें फॉलो करें ब्रह्मास्त्र फिल्म से मौनी रॉय का लुक आया सामने, बनी हैं अंधेरे की रानी
, मंगलवार, 14 जून 2022 (12:21 IST)
2022 की बड़ी फिल्मों में से एक 'ब्रह्मास्त्र' का प्रचार-प्रसार शुरू हो गया है। 15 जून को फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। फिलहाल 'ब्रह्मास्त्र' के कलाकारों का लुक जारी किया जा रहा है। अमिताभ बच्चन, नागार्जुन के बाद मौनी रॉय का लुक भी फिल्म से जारी हो गया है। 
 
मौनी रॉय बेहद खतरनाक अंदाज में नजर आ रही है। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मौनी का रोल निगेटिव है और पोस्टर में यह बात नजर आ रही है। 
 
मौनी रॉय के पोस्टर के साथ लिखा है- कर ले सबको वश में अपने, अँधेरे की रानी है। ब्रह्मास्त्र को हासिल करना, यह बात ठानी है।
 
करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितम्बर को रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नागार्जुन, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय जैसे कलाकार हैं। 
ब्रह्मास्त्र का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। रणबीर कपूर के साथ अयान की यह तीसरी फिल्म है। इसके पहले 'वेक अप सिड' और 'ये जवानी है दीवानी' नामक फिल्में वे साथ कर चुके हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मालदीव से लौटते ही पहुंचे हॉस्पिटल, फैंस ने कहा 'गुड न्यूज'